मेरा देश महान
मेरा भारत मुझे बहुत प्यारा है| यह प्राचीन और महान देश है|
हमारे देश के उत्तर में हिमालय पर्वत है| और दक्षिण में हिंद महासागर है| पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर है|
भारत नदियों का देश है गंगा , यमुना , ब्रह्मपुत्र आदि नदियां भारत के उत्तरी मैदान को हरा भरा बनाती है| गोदावरी , कृष्णा , तापी , नर्मदा आदि नदियां दक्षिण और पश्चिम का शोभा बढ़ाती है|
भारत में अलग-अलग भाषाएं धर्म पहनावे रीति रिवाज है| फिर भी यहां के सब लोग मिल जुल कर रहते हैं| हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा है| तिरंगा हमारा राष्ट्रीय झंडा है|
राम , कृष्णा , महावीर , बुद्ध और गांधी का देश है| मेरा भारत सचमुच महान है|
Post a Comment
Post a Comment