समय बहुत कीमती होता है| खोया हुआ धन वापस मिल सकता है पर जो समय बीत गया वह कभी वापस नहीं लौटता इसलिए समय धन दौलत से भी अधिक मूल्यवान है|
मनुष्य के जीवन मैं समय का बहुत महत्व है| वैज्ञानिकों ने रात दिन एक कर नए-नए आविष्कार किए हैं उनके श्रम के कारण ही आज हमें बिजली , टेलीफोन , विमान , रेडियो , टीवी , कंप्यूटर आदि मिल पाए हैं| महात्मा गांधी , जवाहरलाल नेहरू , सरदार वल्लभभाई पटेल आदि नेताओं ने एक-एक श्रवण का सदुपयोग किया तभी हमें आजादी मिली है|
हमें अपना हर काम समय पर करना चाहिए| यदि हम समय को बर्बाद करेंगे तो हमारा जीवन भी बर्बाद होगा| इसलिए हमें आलस छोड़ कर अपने कर्तव्य में लग जाना चाहिए यदि हम समय का सदुपयोग करेंगे तभी अपने जीवन को सफल बना सकेंगे|
Post a Comment
Post a Comment